फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो और ई-रिक्शा का किराया निर्धारित, आमजन से 15 रुपये, विद्यार्थी से 10 रुपये से अधिक किराया लेने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने बिना अनुमति किराया बढ़ा दिया था, जिस पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को संज्ञान लेते हुए इनका किराया निर्धारित किया है। प्रशासन ने आमजन का 15 रुपये व विद्यार्थियों का 10 रुपये किराया निर्धारित किया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सख्त आदेश देते हुए कहा कि अगर कोई ऑटो व ई-रिक्शा चालक निर्धारित किराये से ज्यादा लेता है तो इसकी सूचना मिलते ही उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई ऑटो व ई-रिक्शा चालक जबरदस्ती 20 रुपये किराया लेता है तो इसकी शिकायत यातायात प्रभारी के मोबाइल नंबर 8814011422 व थाना शहर के नंबर 01664-242711 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उपायुक्त व आरटीए को बाईपोस्ट शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। लोगों को किराये के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे शहर में पोस्टर भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें