फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में घुसकर हमला, मां बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बडेसरा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में 6-7 बदमाशों ने घुसकर हमला कर दिया। हमले में संस्थान की देखरेख करने वाले और उसकी मां घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिक्षण संस्थान के केयर टेकर मदन ने बताया कि गांव बडेसरा में उनका एक कोचिंग सेंटर है। वहां पर छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व वहां खड़े रहते हैं। आते-जाते समय छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। इस बारे में उन्हें कई बार टोका गया, मगर वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वीरवार शाम को भी वे सेंटर के पास ही एक दुकान पर काफी शोर-शराबा कर रहे थे। जब मदन ने जाकर उनको टोका तो वे लड़ने पर उतारू हो गए। इस पर मदन वापस सेंटर में ही आ गया। मदन ने बताया कि वह परिवार के साथ सेंटर के ही एक हिस्से में रहता है। आरोपी युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। लगभग 6-7 बदमाशों ने सेंटर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में मदन और उसकी मां सुनहरी घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी मामला सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें