फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे से परीक्षा दिलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे से परीक्षा दिलाने का एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि उसकी जगह परीक्षा में उसने कलाम सिंह से पेपर दिलाया था।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाने में सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि भिवानी जिले में गिरोह सक्रिय है जो हरियाणा पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने व अभ्यर्थियों के आधार कार्ड व एडमिट कार्ड में फोटो की मिक्सिंग कर अभ्यर्थी की जगह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने व दिलवाने का काम करते हैं। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम के सहायक उप निरीक्षक रमेश ने एक आरोपी को जिला रोहतक से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान भालौठ निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में विकास ने बताया कि उसने अपना पेपर कलाम से दिलवाया था। पुलिस इस मामले में 19 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें