भिवानी। जिले में मंगलवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले और 10 स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल 42 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 36 मरीज ग्रामीण और छह मरीज शहरी क्षेत्र से हैं।
कोरोना संक्रमित 36 मरीज होमआइसोलेट हैं, जबकि छह मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। एक नागरिक अस्पताल, तीन गुरुग्राम, दो दिल्ली के अस्पताल में दाखिल है। मंगलवार को कोरोना जांच के लिए 500 सैंपल नागरकि अस्पताल की लैब में भेजे हैं। हालांकि 420 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है।
90 फीसदी को दूसरी तो 32 फीसदी को लगाई एहतियात डोज
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग के जारी वैक्सीनेशन अभियान के लिए नागरिक अस्पताल सहित 143 जगहर स्थायी शिविर बनाए हुए हैं। जिले में 851340 यानी 101 फीसदी को पहली और 759624 यानी 90 फीसदी को दूसरी डोज लगाई है। वहीं जिले में अब तक 6957 यानी 32 फीसदी को एहतियात डोज लगाई है।
जिले में 5657 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 5599 को दूसरी डोज लगाई है। फ्रंट लाइन वर्कर में 4950 को पहली और 4980 को दूसरी डोज लगाई है। 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों में 44914 को पहली डोज लगाई है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 535196 को पहली और 458478 को दूसरी डोज लगाई है। जिले के 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 172093 को पहली और 161475 को दूसरी डोज लगाई है। जिले के 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों में 133444 को पहली और 129092 को दूसरी डोज लगाई है।
वर्जन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता और वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैक्सीन के लाभार्थी नजदीक टीकाकरण केेंद्र में जाकर वैक्सीन लगवा लें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।