भिवानी। शहर थाना पुलिस ने घर में घुसकर एलईडी, सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई एक एलईडी व एक कानों का टोपस व एक कानों की बाली बरामद की है।
दुर्गा कॉलोनी वासी वजीर ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 28 अप्रैल की रात को उसके घर से चोर एलईडी, सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। थाना के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने घर से चोरी के आरोपी को हनुमान गेट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान जोगिंदर उर्फ दिल्लीवान वासी आजाद मोहल्ला के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की एलईडी, सोने के टॉपस व बाली बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।