फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी से देवसर अपने घर बाइक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे देवसर मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक को परिजन उपचार के लिए हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक भिवानी से अपने गांव देवसर लौट रहा था। वहीं हादसे की जानकारी जूईकलां पुलिस थाना में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव देवसर निवासी बलबीर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा रवींद्र और छोटा देवेंद्र। उसका छोटा बेटा 28 वर्षीय देवेंद्र एक जुलाई की रात करीब 11 बजे भिवानी से बाइक पर देवसर स्थित घर लौट रहा था। जब वह देवसर मोड़ के समीप पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को साइड मार दी। जिससे उसकी बाइक सड़क किनारे कीकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद पास में ही बने मकान में रहने वाले रमेश ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलबीर ने बताया कि उसका बेटा देवेंद्र तीन बच्चों का पिता था। उसकी दो लड़की व एक लड़का है। देवेंद्र की मां की 2012 में मौत हो चुकी है। देवेंद्र गांव में ही खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजर बसर करता था। जूईकलां पुलिस थाने के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बलबीर के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

सड़क हादसें में हुई गांव देवसर निवासी देवेंद्र की मौत मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई - फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें