फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सम्मान समारोह में 67 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Sun, 10 Mar 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनजागृत मंच ने गांव रेवाड़ीखेड़ा में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह करवाया। इस दौरान शिक्षा व खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त निगम के चेयरमैन पवन खरखौदा, अति विशिष्ट हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडगुर्जर तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर रेलवे के चीफ कामर्शियल मैनेजर हुकम सिंह पुनिया, उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी रेलवे दिलबाग सिंह, गुरुग्राम जिला परिषद चेयरपर्सन दीपाली चौधरी व भिवानी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान 67 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से गांव के नंबरदार 103 वर्षीय जयनारायण को सम्मान की सूचक पगड़ी व बैत भेंट कर सम्मानित किया। चेयरमैन पवन खरखौदा ने कहा कि देश के भविष्य की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की कंधों पर है। इसीलिए युवा वर्ग अपने हौसले और जुनून को सही मार्ग पर ले जाएं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे नशे से दूर रहे। आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडगुर्जर ने कहा हरियाणा में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, ताकि प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन हो सके। इस मौके पर जनजागृत मंच के संस्थापक सदस्य जयवीर लांग्यान ने कहा प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें सम्मानित करना आवश्यक है। इस मौके पर जिले सिंह, धूप सिंह, जयनारायण नंबरदार, चंद्र, सुंदर मास्टर, राजबीर, मनजीत, अमित, सुनील सैनी, लीलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें