फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 17 मार्च को करनाल के मंगलसेन सभागार में होगा ब्राह्मण अधिवेशन

Sun, 10 Mar 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ब्राह्मण खाप हरियाणा की ओर से 17 मार्च को करनाल के मंगलसेन सभागार में ब्राह्मण अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय इस आयोजन में सभी ब्राह्मणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ब्राह्मण खाप के पदाधिकारी सभी जिलों में जाकर न्योता दे रहे हैं। खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने सभा के प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों को अधिवेशन के निमंत्रण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा थे। उसके बाद राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करनी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री जैसे सम्माजनक पदों से विद्वान ब्राह्मणों को दूर रखा गया। बीते दिनों भी हरियाणा के कई राजनीतिक दलों ने ब्राह्मणों को डिप्टी सीएम बनाने या अन्य पदों के प्रस्ताव पेश किए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के विद्वान व कुशल लोग मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं। ब्राह्मण अधिवेशन में राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए खुलकर चर्चा की जाएगी। पूरे प्रदेश की ब्राह्मण संस्थाओं, चुने हुए प्रतिनिधियों व पूर्व प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। अधिवेशन में चुनाव को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति सबके सुझाव लेकर तैयार की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण सभा भिवानी के प्रधान सिल्क राम शर्मा, संजय मिश्रा, अरुण गौड़, अमित शर्मा, ईश्वर दत्त शर्मा, मंडन मिश्रा, प्रयाग दत्त सरपंच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें