भिवानी। भिवानी सीआईए प्रथम ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में ढाणी खुशहाल निवासी निहाल को गिरफ्तार किया है। निहाल पर कैथल पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था और वह कैथल पुलिस का वांछित आरोपी था।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस के 50 हजार इनामी को भिवानी सीआईए प्रथम की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को बवानीखेड़ा पुलिस ने कैथल पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले की विस्तृत जांच कैथल पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी निहाल सिंह ने पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ज्यादा पैसे में अपने निजी हित के लिए यह कार्य किया था।