फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 114 नए मरीज मिले, 1300 के सैंपल भेजे लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 473 हो चुकी है। हालांकि इनमें से 59 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के फिलहाल 432 सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के ग्रामीण क्षेत्र में 150 तो शहरी क्षेत्र में 282 मरीज है। इनमें से तीन मरीज अस्पताल में उपचार अस्पताल और 429 को होम आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 1300 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर तक आएगी। वहीं कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और चेहरे पर मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें