भिवानी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि 17 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 50 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 41 मरीज ग्रामीण और नौ शहरी क्षेत्र से है। कोरोना संक्रमिण 45 मरीज होमआइसोलेट हैं, जबकि पांच को अस्पताल में इलाजरत हैं।
रविवार को कोरोना जांच के लिए 500 सैंपल नागरिक अस्पताल में लैब भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार सुबह आने की उम्मीद है। हालांकि जिले के 424 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
जिले में कोरोना की तीसरी लहर में 3973 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3912 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 11 की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के 50 सक्रिय मरीज हैं। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने आमजन से कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।