फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हुआ क्या कि अब कभी तरबूज नहीं खा पाएंगे कैदी

Mon, 17 Jun 2013 05:35 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न जेल भोंडसी में तरबूज और खरबूज लाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


अब जेल में बंद कोई भी कैदी घर से इन फलों को नहीं मंगा सकता।

जेल प्रशासन को डर है कि कहीं कैदी इसमें मोबाइल सिमकार्ड छिपाकर न मंगा ले।

जेल में लगे जैमर के खराब होने पर जेल प्रबंधन ने इस तरह का निर्णय किया है।

जेल प्रशासन की छापेमारी में कई बार सिम और मोबाइल की बैट्री बरामद हुई है। इसके चलते जेल अधीक्षक की ओर से सुरक्षा के चलते कैदियों के लिए तरबूज, खरबूज और पपीता जैसे फल लाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

इन फलों के माध्यम से जेल परिसर में मोबाइल सिम पहुंचने की अधिक आशंका होती है। जेल प्रशासन के अनुसार जैमर की खराबी जल्द ठीक होने की संभावना नहीं है।

जिस कंपनी ने जैमर लगाए गए थे उनके साथ करार की अवधि खत्म हो चुकी है। ऐसे में जेल के भीतर मोबाइल न चले, इसकी व्यवस्था मैनुअली की जानी है।

डिप्टी जेलर रमेश कुमार कहते हैं कि कैदियों से मिलने आने वालों की ओर से खाने-पीने का सामान लाने पर जांच के बाद भीतर दिए जाने की अनुमति है। जो वस्तु आवश्यक है, उसके लिए कोई रोक टोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में नहीं है एक्सरे मशीन
प्रदेश की नंबर दो मॉडर्न जेल में एक्सरे मशीन नहीं है। एक्सरे मशीन हो जाए तो समस्या काफी हल हो जाएगी। जेल प्रबंधन ने एक्सरे मशीन की उपयोगिता के लिए जेल महानिदेशक को पत्र लिख चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें