फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर को चाहिए ज्यादा वेतन

Tue, 17 Sep 2013 10:03 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में आशा वर्कर ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शहर में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन


मंगलवार को आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों आशा वर्कर नेहरू पार्क में एकत्रित हुई और जुलूस के रूप में हांसी गेट, पुराना बस अड्डा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। यहां जिला प्रधान कमलेश ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।

बार-बार मांग के बावजूद उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। कमलेश ने कहा कि सरकार आशा वर्कर्स को कर्मचारी घोषित करे और कम से कम दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दे। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं भी दी जाएं।
विज्ञापन

 
कामरेड भीम सिंह और धर्मबीर कूंगड़ ने चेताया कि आशा वर्कर्स की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सचिव सुनीता, रोशनी, सुशीला, दया, सुनीता देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें