फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद युवक के कॉलेज में घुसने से हड़कंप

Wed, 11 Sep 2013 12:39 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल शहर में आरकेएसडी में मंगलवार को हथियारों से लैस युवकों के घुस जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


युवक कॉलेज में एक युवक के पीछे दौड़े, लेकिन युवक ने कॉलेज में एक अधिकारी के कार्यालय में घुसकर जान बचाई।

इसी बीच सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी सहित थाना सिटी प्रभारी पुलिस बल के साथ कॉलेज में पहुंचे।

सुबह करीब 11 बजे आरकेएसडी कॉलेज में किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया।

इसी बीच कॉलेज में मुंह पर कपड़ा ढंके हुए कुछ युवक घुस आए। वे लोग एक युवक के पीछे दौड़े। लेकिन युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई।

इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी अश्वनी शर्मा, थाना सिविल लाइन प्रभारी विष्णु कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस को देखते ही युवक तितर-बितर हो गए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसबी गोयल ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ है।

कुछ युवक कॉलेज झगड़ा करने के लिए घुसे थे। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों व सिक्योरिटी गार्ड की मद्द से उनको बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा बताया कि कॉलेज में झगड़ा होने की सूचना मिलते हुए भारी पुलिस बल कॉलेज परिसर में पहुंचा। जब तक पुलिस कॉलेज में पहुंची युवक कॉलेज से भाग गए थे।

उन्होंने बताया कि झगड़ा करने वाले युवकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें