फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या, सूचना दे पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। घरेलू कलह से परेशान पति ने अपनी पत्नी 35 वर्षीय पिंकी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने स्वयं ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक हत्यारोपी पति पत्नी का शव पशु बाड़ें में फेंक कर मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घरेलू कलह किस बात को लेकर था, पुलिस अभी इसकी जांच में जुटी हुई है। थाना नग्गल पुलिस मामले में फआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में पिंकी के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को पुलिस ने बुलाया हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नग्गल थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि अभी वह मामले की जांच कर रहे हैं। मृतका के मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्त में आने पर हत्या करने की वजह का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें