बराड़ा। अधोया रोड स्थित रेडिमेड व शूज शोरूम से चोरों ने सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। थाना बराड़ा पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विशाल ने बताया कि वह गांव बराड़ा दशमेश नगर का निवासी है और अधोया रोड पर उसका रेडिमेड और शूज का शोरूम है। रोजाना की तरह वह रविवार की रात को शोरूम पर ताला लगा कर अपने घर चला गया। अगले दिन सोमवार की सुबह वह शोरूम खोला तो देखा कि इनवर्टर बैटरी, कपड़े व अन्य सामान और गल्ले में रखी 4 हजार पांच सौ रुपये गायब थे। दुकानदार के अनुसार चोरों ने छत से उसकी दुकान के अंदर घुसकर चोरी की है। संवाद