फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर रॉड मारकर पत्नी की ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। घरेलू कलह के चलते पति ने रॉड से हमलाकर पत्नी की हत्या कर दी। मामले में बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात बराड़ा निवासी बुधराम अपनी पत्नी कविता के साथ एक ही कमरे में सो रहा था, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।
मां की चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चे उठकर वहां पहुंचे। इस दौरान पत्नी के सिर पर रॉड मारकर पति फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में बच्चे स्थानीय लोगों की मदद से मां कविता को लेकर मुलाना के एमएम अस्पताल में पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधराम के बेटे राकेश कुमार(19) की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन

दोनों ने की थी दूसरी शादी
पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी रेलवे कॉलोनी बराड़ा ने बताया कि पिता बुधराम की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं कविता निवासी परसीपुर पतौला जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश की भी दो शादियां हुई थी। कविता को पहली शादी से दो बच्चे थे। राकेश और दूसरा शिव कुमार। कविता से बुधराम ने 2008 में शादी की थी, जिसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बराड़ा बुधराम के घर आ गई थी। बुधराम मोदी मिल यमुनानगर में काम करता है। शादी के बाद कविता को एक और बेटी पैदा हुई।
चिल्लाने की आवाज पर पहुंचा बेटा
शिकायत में बेटे राकेश ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसे अपनी मां के चिल्लाने की आवाज आई, वह तुरंत उनके कमरे में गया तो देखा कि पिता बुधराम उसकी मां को लोहे की रॉड से मारकर कमरे से बाहर की तरफ भाग गया। उसकी मां कविता बेड पर खून से लथपथ कराह रही थी। कमरे में फर्श पर भी खून ही खून था। मदद के लिए राकेश चिल्लाया तो उसके ताऊ का लड़का ओमप्रकाश वहां पहुंचा और राकेश व ओमप्रकाश मोटरसाइकिल पर ही कविता को एमएम अस्पताल ले गए थे।
जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
बराड़ा चौंकी इंचार्ज अमित त्यागी ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें