फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो भाइयों पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रंजिश के चलते घर में घुसकर हमलावरों ने दो भाईयों पर रॉड व सरियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में करीब आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में रामेश्वर सिंह ने बताया कि वह बाहापुर का निवासी है और खेतीबाड़ी का करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार गुरप्रीत सिंह व उसका परिवार उससे रंजिश रखते थे। वह अपने पोते गुरनुर को किताब दिलवाने के लिए मोटरसाइकल पर नन्यौला जा रहा था। जब वह गांव के बाहर आया तो सड़क पर गुरप्रीत व उसका पिता अवतार सिंह खडे़ थे। उसके बाद रणधीर सिंह, गुरजीत सिंह, गुरजींद्र सिंह, सतवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, गुरतेज सिंह, हरमेश सिंह व अन्य हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने उन पर पर हमला कर दिया। उसका छोटा भाई उसे छुड़ाने आया तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसी व परिजन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चौड़मस्तपुर ले गए। जहां से उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें