फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को नशे की हालत में पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कालाआंब स्थित शिवालिक कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। उसके अनुसार 26 मार्च को रात 10 बजे उसका पति मनीष कुमार शराब पीकर घर आया। उसने उसके साथ गालीगलौज कर घर का सारा सामान तोड़ दिया। वह बाहर निकली तो आरोपी ने उन पर पाइप से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति द्वारा पाइप से सिर, कंधे व चेहरे पर चोटें मारी। उसके सिर से खून बहता देख पड़ोसियों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर में सात टांके आए। उसने बताया कि उसके बाद उनका भाई, बहन, जीजा, चाचा-चाची व पिता आ गये जो उन्हें नारायणगढ़ के अस्पताल ले गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि पति ने तीन अन्य साथियों के साथ उसकी बहन के घर जाकर वहां दरवाजे पर जाकर पत्थरबाजी कर गालीगलौज की। पुलिस ने मनीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ करदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें