फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य की टीम ने टटोली छावनी नागरिक अस्पताल की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लक्ष्य की टीम ने छावनी नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीरवार को टीम में मौजूद कैथल से आए डॉ. सुनील व उनकी टीम सुबह ही पहुंच गई। टीम ने सबसे पहले अस्पताल के प्रसूति वार्ड का जायजा लिया। जच्चा-बच्चा को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

साथ ही प्रसूति वार्ड से सभी रिकॉर्ड को भी करीब एक से डेढ़ घंटे तक खंगाला। इसके बाद टीम ने अस्पताल की महिला ओपीडी के अलावा महिला वार्ड ऑपरेशन थिएटर का भी जायजा लिया। टीम ने वार्ड में दाखिल मरीजों से भी बातचीत की। साथ ही स्टाफ नर्स से भी गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले उपचार के बारे में जाना।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. रचना बंसल ने बताया कि लक्ष्य की टीम निरीक्षण कर गई है। टीम में शामिल डॉक्टर बाद में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें