फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति से आगे एक्सयूवी निकली तो नशे में धुत्त युवकों ने बनाया था लूट का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मारुति से आगे एक्सयूवी निकलने पर नशे में धुत्त युवकों ने अचानक ही लूट का प्लान बनाया था। यह खुलासा आरोपियों ने किया है। चाकू के बल पर एक्सयूवी गाड़ी लूटने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र विनोद कुमार जिला करनाल के गांव धर्मगढ़ और साहिल पुत्र जितेंद्र गांव बल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उनके गांव से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। चौथा आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे में धुत थे। वे मारुति कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। अंबाला काकरू मोड़ से पीछे जब एक्सयूवी उनकी मारुति से आगे निकली तो उनका लूट का प्लान बना गया। उन्होंने चाकू के बल पर गाड़ी छीन ली और चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए। इनमें से आरोपी विकास खुद को वकील बता रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि विकास ने पानीपत पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाया था, लेकिन यहां से आरोपी बिना पैसे दिए फरार हो गया था। पानीपत पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें