फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों को हमें सदैव याद रखना चाहिए : सांसद नायब सैनी

विज्ञापन
दीप प्रज्जवलित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नारायणगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ द्वारा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर हनुमान वाटिका नारायणगढ़ में कार्यक्रम किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने आजादी के इस महान वीर के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे महान वीर स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों को हमें सदैव याद रखना चाहिए। अपने बच्चों और युवा पीढ़ी को उनकी जीवनी से अवगत करवाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में इस महान वीर के बलिदान का स्मरण हमें वीरोचित गुण, अदम्य साहस देगा और हमारे हृदयों में राष्ट्र भक्ति का उदय करेगा। इस मौके पर भारतीय किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और कार्यक्रम के संयोजक रामबीर, जिला परिषद के निवर्तमान चेयरमैन सुरेंद्र राणा, नारायणगढ़ किसान मोर्चा मंडल प्रधान रामकरण हुसैनी आदि ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वंदे मातरम व भारत माता की जय आदि देशभक्ति के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें