फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता ने बदले बयान: अब शिकायत के आधार पर अजय वालिया पर केस दर्ज

Sun, 05 Sep 2021 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पीड़िता ने बताया कि अजय के कहने पर ही उसने पहले पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत दी थी। पीड़िता ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में मेरे दोस्त का कोई हाथ नहीं है वह बेकसूर है। उसे भी अजय वालिया जबरदस्ती फंसा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को बेचने का आरोप अपनी सौतेली बुआ, दादी व तीन अन्य पर लगाने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने अब पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है। इस मामले में पूर्व में पीड़िता की सहायता करने वाले अजय वालिया के खिलाफ पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि मैंने इससे पहले जो बयान दिए थे वह अजय वालिया के दबाव में आकर ही दिए थे। अजय वालिया ने मेरी मां और सौतले पिता को डरा धमका कर पता नहीं कैसे अपने विवश किया हुआ है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि अजय के कहने पर ही उसने पहले पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत दी थी। पीड़िता ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में मेरे दोस्त का कोई हाथ नहीं है वह बेकसूर है। उसे भी अजय वालिया जबरदस्ती फंसा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि इससे पहले जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष भी उसने यह बयान दिए हैं और अब वह अपने माता-पिता व परिवार के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि वह भी अजय वालिया का ही साथ दे रहे हैं। बता दें कि पीड़िता तीन चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी लगा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें