फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने धोखे से डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकलवा रहे रिटायर्ड कर्मचारी का शातिर युवक ने धोखे से डेबिट कार्ड बदल कर खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर स्थित मिलाप नगर निवासी जीवन लाल ने बताया कि वह वित्त विभाग से रिटायर्ड है। 27 नवंबर को वह शहर के मानव चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। जब वह एटीएम से रुपये निकलवाने लगा तो पीछे खड़े एक युवक ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उस युवक ने उसी दिन उसके बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से 30 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने अपना खाता बंद करवाने की कोशिश की, लेकिन 29 नवंबर को दोबारा से शातिर युवक ने बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद चौकी नंबर 5 पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें