फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्टे पर लेबर के ठेकेदार से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पंजलासा स्थित ईंट के भट्टे पर दो युवकों ने लेबर के ठेकेदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने भट्टा संचालक की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ निवासी संजय डांग ने बताया कि गांव पंजलासा में उसका सीबीसी-1 के नाम से ईंट का भट्टा है। 29 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए करनाल गया हुआ था। शाम के समय भट्टे पर दो युवक आए। उनमें से एक युवक गोरव डांग व दूसरे लड़के ने लेबर ठेकेदार इंद्रजीत कुमार निवासी सुंदरपुर (बिहार) को घसीटते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ठेकेदार के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य लेबर भी वहां पहुंच गई। लेबर को आता देख दोनों युवक ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें