फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने पर हंगामा, पार्षद को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पार्षद ने युवक पर नशा बेचने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने सिटी थाना एसएचओ रामकुमार को शिकायत दी है। दूसरी ओर, शिकायत देने के बाद दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया। उन्होंने पार्षद पर तंग करने के आरोप लगाए। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे पूर्व मेयर रमेश मल ने दूसरे पक्ष को समझाने का प्रयास किया, मगर मामला शांत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामला शांत करवाया और जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद अर्चना छिब्बर ने शिकायत में बताया कि रामनगर क्षेत्र में कुछ युवक नशा बेचते हैं। उनकी कॉलोनी में नशा लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इससे वह और अन्य लोग परेशान हैं। इसको लेकर वह चौकी इंचार्ज, एसएचओ, और एसपी को शिकायत दे चुकी हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर लोग घर छोड़कर वहां से जाने लगे हैं। शुक्रवार को वह घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने नशा बेचने वाले युवक को पकड़ा हुआ था। वह उनके पास गई तो युवक ने अपने वाहन से उन्हें टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद नशा बेचने वाला युवक अपने परिवार के साथ उनके घर पर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बावजूद वह लोग वहां पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को वहां से हटाया। पार्षद व अन्य क्षेत्रीय लोगों ने इस ओर कार्रवाई करने की मांग की है।
कोई नहीं बेचता नशा
दूसरे पक्ष का कहना है कि उनका बेटा कोई भी नशा नहीं बेचता है। पार्षद उन्हें बेवजह परेशान कर रही हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार को उन्होंने बेवजह के आरोप उनपर लगाए हैं। उन्होंने यह बात पूर्व मेयर के सक्षम रखी है और पुलिस के समक्ष भी रखेंगे, ताकि समस्या का हल हो सके। वहीं, पुलिस ने उनको जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रामनगर के मुख्य मार्ग पर लगाया था नाका
नशा तस्करी के बढ़ते मामले और आ रही शिकायतों के बाद पुलिस ने रामनगर के मुख्य रास्ते पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस प्रत्येक संदिग्ध पर नजर रख जांच कर रही थी। इसके बावजूद क्षेत्र में नशा तस्करी के मामलों में इजाफा हो रहा था। इसी कड़ी में जब लोगों ने स्वयं ही नशे के खिलाफ अभियान चलाने की ठानी तो पार्षद को धमकी मिलनी शुरू हो गई। लोगों ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाया, परंतु शुक्रवार को हंगामा हो गया।
विज्ञापन

हमारे पास शिकायत आई थी। अब दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा, फिर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- रामकुमार, एसएचओ, सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें