नारायणगढ़। नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल के निकट आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक पर जा रहे युवक को रोक कर तलवारों और रॉड से हमला कर दिया। मिले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गांव मिल्क निवासी निशांत वालिया ने बताया कि उसकी माता नारायणगढ़ में मनियारी की दुकान करती है। वह रोजाना की तरह उन्हें लेने के लिए 28 जून की रात लगभग आठ बजे बाइक पर नारायणगढ़ जा रहा था। वह सामान्य अस्पताल के निकट पहुंचा, वहां पहले से खड़े 5-6 युवकों ने उसे रोक लिया। उनमें से गुरदीप नामक युवक सहित रविंद्र आदि ने उस पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि हमले में शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। परिजनों ने सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल अंबाला रेफर कर दिया।