फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के खिलाड़ियों का तिलक और ढोल से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेलो इंडिया में खिलाड़ी अब पदक की झड़ी लगाने को लेकर पूरी बेताब हैं। बृहस्पतिवार को यूपी के अलावा त्रिपुरा की जिमनास्टिक टीमें अंबाला पहुंची। खेल विभाग की ओर से ढोल के साथ स्वागत करने के बाद उनका तिलक किया गया। बाद में उन्हें निर्धारित होटलों में शिफ्ट में भेजा।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन का प्रयास
यूपी की टीम से संक्षेप यादव ने कहा कि हमारी ओर से खेलो इंडिया के लिए पूरी तैयारी की गई है। इससे पहले भी हमने बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। उसी की बदौलत जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल हासिल किया था।
प्रदर्शन का दारोमदार
जतीन कुमार कनौजिया ने कहा कि इससे पहले भी खेलो इंडिया में भाग लिया था। उसमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और दो ही ब्रांज मेडल हासिल किए थे। इस बार अपनी टीम में बेहतर प्रदर्शन करने का और ज्यादा दारोमदार है।
विज्ञापन

मेडल पर कब्जा जमाएंगे
प्रयागराज से सुमित यादव ने बताया कि उन्होंने स्कूल नेशनल में ब्रांज मेडल हासिल किया है। इसके अलावा अंडर 12 प्रतियोगिता में दो गोल्ड एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल भी हासिल किया है। यहां भी मेडल पर कब्जा जमाने का पूरा प्रयास है।
दो गोल्ड जीत चुके हैं
आयुष कुमार ने जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता में दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने कहा कि वह खेलो इंडिया में पदक जीतने के लिए पूरी तैयारी करके आए हैं। बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।
मेहनत के बल पर जीतूंगा पदक
जूनियर नेशनल में दो पदक हासिल कर चुके प्रणव मिश्रा भी खेलो इंडिया में पदक पर कब्जा जमाने की पूरी तैयारी करके आए हैं। उनका कहना है कि अपनी मेहनत के बल पर वह पूरा प्रयास करेंगे कि उनका मेडल पक्का हो।
प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
नेशनल में गोल्ड पर कब्जा जमा चुके आलोक कुमार यूपी में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब खेलो इंडिया में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। साथ ही उनका भी पूरा प्रयास है कि वह पदक हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें