फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में शार्प शूटर उपलब्ध करवाने का आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दोहरे हत्या प्रकरण में आरोपी शार्प शूटर नरेश सेठी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। 20 जनवरी को अंबाला कैंट जगाधरी रोड डीएवी रिवर साइड स्कूल के सामने कार में सवार आरोपियों ने मोहित राणा व विशाल भोला पर फायरिंग की थी। इसके बाद 31 मई को इस मामले में सीआईए-2 ने आरोपी नरेश सेठी निवासी सिलानी गेट कच्चा बबाना रोड जिला झज्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। उसे कोर्ट के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। वीरवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुभाष राणा उर्फ मोनू निवासी रजापुर थाना हंडेसरा पंजाब ने थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके अनुसार, 20 जनवरी को अज्ञात 4, 5 लड़कों ने उसके भाई मोहित राणा व विशाल भोला पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। जिससे उसके भाई मोहित राणा की मौके पर ही मौत हो गई और विशाल भोला घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सीआईए-2 अंबाला अब तक इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार की चुकी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि इस हत्या के मामले में आरोपी नरेश सेठी ने दो शार्प शूटर उपलब्ध करवाएं थे। शार्प शूटरों को सीआईए-2 द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें