(अंबाला) मुलाना। क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात खेतों में तीन ट्यूबवेल से अज्ञात ने बिजली के तार चोरी कर लिये। बुधवार सुबह जब ट्यूबवेल मालिक खेत में गया तो उसने ट्यूबवेल पर बने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। इस दौरान ट्यूबवेल से बिजली की तार व अन्य सामान गायब था।
अशोक कुमार ने कहा कि उसने मास्टर विमलेश कुमार की जमीन खेती करने के लिए ठेके पर ली हुई है। खेतों में ट्यूबवेल पर एक कमरा बना हुआ है। जहां चोरों ने रात के समय कमरे का ताला तोड़ कमरे में लगे बिजली के ग्रिप व लगभग 13 मीटर केबल चोरी कर ली, वहीं जानकारी मिली है कि इसी दौरान अन्य दो ट्यूबवेल से भी तार चोरी हुए हैं। वह किसान भी जल्द ही पुलिस को शिकायत सौंपेंगे।