फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आया दोपहिया वाहन चालक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस ने एक दोपहिया वाहन चालक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कोटवा कला निवासी लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोपहिया वाहन से सिटी के हिसार रोड स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी की ओर जा रहा था। गांव सिंघावाला रोड के सामने एक रोडवेज बस चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी टांग में फैक्चर होने की पुष्टि कर दी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पांच नंबर चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि हादसे में हुए जख्मी युवक की हालत बहरहाल गंभीर बताई जा रही है, वहीं बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें