फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ भारोत्तोलन में परचम लहरा रही दो सगी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियां किसी से भी कम नहीं हैं, इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए अंबाला की दो सगी बहनें भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता में परचम लहरा रही हैं। 21 वर्षीय अंजली और 16 वर्षीय मुस्कान भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदकों पर कब्जा जमा चुकी है। खेल में लगन के बल पर ही अंजली को स्पोर्ट्स कोटे में पढ़ने का मौका मिल रहा है, वहीं मुस्कान भी राजकीय स्कूल सुल्तानपुर में अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं और वहां भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

कोच मधु थापा ने बताया कि अंजली और मुस्कान के पिता विनोद कुमार प्राइवेट कैंटीन चलाते हैं, जहां से वह पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं। सामान्य परिवार से आने के कारण इन दोनों खिलाड़ियों के आगे सबसे बड़ी समस्या डाइट की आती है, क्योंकि इन प्रतियोगिताओं में डाइट का बहुत महत्व होता है, परंतु दोनों में खेल के प्रति इतना लगाव है कि कई मुश्किलें आने के बाद भी वह अपनी खेल प्रतियोगिताओं को जारी रखे हुए हैं। इन दिनों भी मुस्कान भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यास कर रही हैं।
पांच साल पहले से ले रही हैं प्रशिक्षण, ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का सपना
भारोत्तोलन कोच मधु थापा ने बताया कि मुस्कान और अंजली पांच साल पहले से उनके पास भारोत्तोलन का प्रशिक्षण ले रही हैं। दोनों का ही सपना है कि वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करें। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोनों बहनों की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें