फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दर्शन ट्रेन से करें शिवधामों की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम 17 अक्तूबर को चौथी भारत दर्शन ट्रेन रवाना करेगा। इस स्पेशल ट्रेन से यात्री 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। यह ट्रेन 11 रात और 12 दिन में अपना सफर पूरा करेगी। इसमें दो श्रेणी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्लीपर श्रेणी में सफर के लिए प्रत्येक यात्री को 11 हजार 340 रुपये और तृतीय एसी कोच में सफर के लिए 18 हजार 900 रुपये देने होंगे।
आईआरसीटीसी के मुताबिक यात्रा पठानकोट रेलवे स्टेशन से 17 अक्तूबर को आरंभ होगी। यात्री बटाला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर व जयपुर रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। वापसी में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए पठानकोट पहुंचेगी। पठानकोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 28 अक्तूबर को वापस आएगी।
विज्ञापन

यात्रा में धर्मशाला या होटल में ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ ही सफर के दौरान उन्हें तीनों समय का का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। इसके अलावा बसों से स्थानीय भ्रमण की भी सुविधा दी जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराएगी। इसके बाद ट्रेन वड़ोदरा, सोमनाथ, द्वारका सहित गोवा में प्रमुख स्थलों के दर्शन कराएगी। द्वारिकाधीश मंदिर और सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद ट्रेन गोवा जाएगी।
ऐसे करवा सकते हैं बुकिंग
भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के लिए यात्री आईआरसीटीसी की ऑनलाइन वेबसाइट पर टिकट बुक करवा सकते हैं। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की साइट पर भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन सर्च करने पर इस यात्रा की जानकारी मिल जाएगी। ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी के टूरिस्ट फेसिलेशन सेंटर, जोनल ऑफिस और रीजनल ऑफिस से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर भारत दर्शन पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले भी 3 ट्रेनों को अलग-अलग रूट पर रवाना किया गया था। यह चौथी ट्रेन है जो यात्रियों को धार्मिक व प्रमुख स्थलों के दर्शन कराएगी। यह ट्रेन 17 अक्तूबर को पठानकोट से रवाना होगी।
- एमपीएस राघव, क्षेत्रीय प्रबंधक, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें