अंबाला सिटी। अंबाला मंडल के गोविंदगढ़ स्टेशन रेलवे की ओर से मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है जो 08 मई से 24 मई तक किया जाएगा। कई गाड़ियों को रद्द किया गया है तो कई गाड़ियों का रूट परिवर्तन के साथ कई गाड़ियों को बीच रास्ते ही रोक दिया जाएगा। ये जानकारी सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने दी।
उन्होंने बताया कि मई माह में 21 से 24 तक 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12460 अमृतसर-दिल्ली जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14682/14681 जालंधर सिटी-नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14033 दिल्ली -श्री माता विष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 14034 श्री माता विष्णो देवी कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस 24 तक, 21 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस, 22 को चलने वाली 22551 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 22 को चलने वाली 04503/04504 अंबाला कैंट-लुधियाना-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 24 तक रदद् रहेंगी।
22 को यात्रा शुरू करने वाली 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस 24 तक, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 22430- पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 25 तक, 21 को यात्रा शुरू करने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 15212 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 22 को यात्रा शुरू करने वाली 09097 बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 24 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 09098 जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 04141 प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस, 24 को यात्रा शुरू करने वाली 04142 उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 22445 कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 24 को यात्रा शुरू करने वाली 22446 अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस, 22 को यात्रा शुरू करने वाली 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 12053/12054 हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी 25 तक, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 12497/12498 न्यू दिल्ली-अमृतसर शाने पंजाब 24 तक, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 04690 जालंधर सिटी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 24 तक, 23 को यात्रा शुरू करने वाली 22317 सियालदाह-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 25 को यात्रा शुरू करने वाली 22318 जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस, 22 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 25 को यात्रा शुरू करने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रदद् रहेगी।
इन गाड़ी का किया गया है मार्ग परिवर्तन
20 और 21 को यात्रा शुरू करने वाली 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर एक्सप्रेस को पानीपत-जींद-जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा यह ट्रेन अंबाला छावनी नहीं आएगी। 20 और 22 को यात्रा शुरू करने वाली 14661 बारमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जाएगा । ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद-खन्ना नहीं आएगी। 21 को यात्रा शुरू करने वाली 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जाएगा।
ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद-खन्ना नहीं आएगी। 21 और 23 को यात्रा शुरू करने वाली 22401 दिल्ली सरायेरोहिल्ला-उधमपुर एक्सप्रेस को पानीपत-जींद-जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन अंबाला छावनी नहीं आएगी। 20 से 22 को यात्रा शुरू करने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस को राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन सरहिंद-गोविन्दगढ़-खन्ना नहीं आएगी। 22 और 23 को यात्रा शुरू करने वाली 18237 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस को राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन सरहिंद-गोविन्दगढ़-खन्ना नहीं आएगी ।
21 से 23 को यात्रा शुरू करने वाली 12237 बनारस-जम्मूतवी एक्सप्रेस को राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जायेगा। 21 से 23 को यात्रा शुरू करने वाली 12237 बनारस-जम्मूतवी एक्सप्रेस को राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जायेगा। 20 और 22 को यात्रा शुरू करने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन राजपुरा-सरहिंद-खन्ना नहीं आएगी। 23 को यात्रा शुरू करने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन खन्ना-सरहिंद-राजपुरा नहीं आएगी। 21 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जायेगा। 20 से 22 को यात्रा शुरू करने वाली 13307 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद-गोविंदगढ़-खन्ना नहीं आएगी।
22 और 23 को यात्रा शुरू करने वाली 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जायेगा। ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद-गोविंदगढ़-खन्ना नहीं आएगी। 22 और 23 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 13152 जम्मूतवी-कोलकता एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन खन्ना-सरहिंद-राजपुरा-अंबाला सिटी नहीं आएगी। 20 और 22 को यात्रा शुरू करने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जायेगा। ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद-गोविंदगढ़-खन्ना नहीं आएगी। 21 को यात्रा शुरू करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद-गोविंदगढ़-खन्ना नहीं आएगी। 21 और 23 को यात्रा शुरू करने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जायेगा।
ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद-गोविंदगढ़-खन्ना नहीं आएगी।
22 और 24 को यात्रा शुरू करने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जाएगा । ये ट्रेन अंबाला सिटी-राजपुरा-सरहिंद- गोविंदगढ़-खन्ना नहीं आएगी। 19 को यात्रा शुरू करने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर चलाया जाएगा। 23 को यात्रा शुरू करने वाली 12919 अमेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन सरहिंद-खन्ना नहीं आएगी। 19, 22, 23 और 24 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-आंबेडकर नगर एक्सप्रेस को धुरी-राजपुरा-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन खन्ना-सरहिंद नहीं आएगी।
22 को यात्रा शुरू करने वाली 12317 कोलकता-अमृतसर एक्सप्रेस को राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जायेगा। ये ट्रेन सरहिंद नहीं आएगी। 24 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12318 अमृतसर-कोलकता एक्सप्रेस को धुरी-राजपुरा-लुधियाना होकर चलाया जायेगा। ये ट्रेन सरहिंद नहीं आएगी। 23 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12471 बान्द्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को पानीपत-जींद-जाखल-धुरी होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन अंबाला छावनी नहीं आएगी। 24 को यात्रा शुरू करने वाली 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को धुरी-जाखल-जींद-पानीपत होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन अंबाला छावनी नहीं आएगी। 24 को यात्रा शुरू करने वाली 12029 न्यू दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन अंबाला छावनी, राजपुरा नहीं आएगी।
23 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन अंबाला छावनी नहीं आएगी। 24 को यात्रा शुरू करने वाली 12013 न्यू दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। ये ट्रेन अंबाला छावनी, सरहिंद नहीं आएगी। 23 को यात्रा शुरू करने वाली 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस को राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा।
रेलगाड़ी का समय पुर्ननिर्धारित
दिनांक 19 को यात्रा शुरू करने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा।