फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गोलियां लगने पर घायल इस्माईलाबाद के आढ़ती ने तोड़ा दम, अंबाला में हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 20 Oct 2024 02:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के बताया था कि हमले से समय आढ़ती हरविलास स्वयं ही कार को चला रहे थे। उसी समय दो बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए। उनमें से एक बदमाश ने बुलेट मोडकर स्टार्ट करके खड़ा हो गया।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्माईलाबाद अनाजमंडी में बुलेट सवार बदमाशों की गोलियां लगने पर घायल आढ़ती हरविलास ने शनिवार देररात दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में आढ़ती का पोस्टमार्टम फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। दरअसल, महलां वासी आढ़ती हरविलास 19 अक्तूबर को अपनी कार में जा रहे थे।

विज्ञापन


जब वे अनाजमंडी के बीचोंबीच चौक पर पहुंचे थे तो बुलेट पर सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश ने उनकी कार का शीशा तोड़ कर दिनदिहाड़े तीन फायर किए थे। गोली आढ़ती की गर्दन व सीना में लगी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के बताया था कि हमले से समय आढ़ती हरविलास स्वयं ही कार को चला रहे थे। उसी समय दो बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए। उनमें से एक बदमाश ने बुलेट मोडकर स्टार्ट करके खड़ा हो गया। पहली गोली लगने के बाद आढ़ती कार से बाहर निकलकर नीचे गिर गया था। बदमाश ने फिर से फायर कर किया ओर फरार हो गए थे। गंभीर हालत में आढ़ती को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था लेकिन रास्ते में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें