अंबाला। पूरे विश्व में हरियाणवीं संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने वाले सफीदों निवासी लोक कलाकार महावीर गुड्डू शनिवार को यूथ फेस्टिवल के स्टार रहे जोकि छावनी के एसडी कॉलेज में दूसरे दिन भी जारी रहा।
उन्होंने हरियाणवी भाषा में 1857 क्रांति के हीरो रहे राजा नाहर सिंह की गाथा सुनाई, जिसे सुनकर ऑडिटोरियम में बैठे श्रोताओं ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। उन्होंने बताया कि राजा नाहर सिं एक ऐसे हीरो हैं, जिनका जिक्र किसी भी किताब में नहीं मिलता और न ही इसे स्कूल व कॉलेज के विषयों में पढ़ाया जाता है। उन्होंने युवाओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि हरियाणा वीरों और योद्धाओं की धरती है इसलिए सभी को इसमें आहूति देनी चाहिए क्योंकि उनकी वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस मौके पर उन्होंने कॉलेज से जुड़े पुराने साथियों के साथ भी यादें ताजा की और सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने के लिए ऐ मेरे वतन के लोगों गाना गया।
रसिया नृत्य और बृज की होली का संगम
यूथ फेस्टिवल में देश-प्रदेश की अलग-अलग संस्कृति की झलक देखने को मिली। जहां हरियाणवी समूह गीत में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया तो वहीं रसिया नृत्य और बृज की होली ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रसिया नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने मोहन मुरली वाले सुन, मत छेड़े मुझे डगरिया, सुन मोहन मुरली वाले भजन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण और राधा के आपसी सानिध्य और प्रेम को दर्शाया तो वहीं बृज होली की प्रस्तुति के दौरान वो दृश्य दर्शाया गया, जब भगवान श्रीकृष्ण गोपियां संग होली का उत्सव रंग-बिरंगे फूलों के साथ मनाते थे।
दूसरे दिन भी छाया एसडी कॉलेज
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, युवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा सनातन धर्म कॉलेज में आयोजित 47 वें जोनल यूथ फेस्टिवल में दूसरे दिन भी एसडी कॉलेज का दबदबा रहा। युवा महोत्सव के दूसरे दिन समूह गान हरियाणवी, हिंदी /हरियाणवी स्किट, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, एकल नृत्य (पुरुष श्रेणी) हरियाणवी, रसिआ समूह नृत्य, समूह नृत्य सामान्य, शास्त्रीय वाद्य एकल (पर्कशन), शास्त्रीय वाद्य एकल (नॉन-पर्कशन), लोक वाद्य (एकल ) , इंडियन ऑर्केस्ट्रा, सांग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, मेहँदी, संस्कृत डेक्लामेशन और डिबेट कुल 18 प्रतियोगिताएं कराई।
ये रहे विजेता
रिचुअल्स यानी परंपरा प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज ने प्रथम तो जीएमएन कॉलेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। माइम में एसडी कॉलेज व सिटी का एमडी एसडी कॉलेज प्रथम और द्वितीय, हरियाणवी पॉप सांग में एसडी कॉलेज प्रथम, संस्कृत नाटक में श्री माता मनसा देवी कॉलेज फॉर संस्कृत पंचकूला व सिटी का डीएवी कॉलेज प्रथम और द्वितीय, लोक गीत (सामान्य) में जीएमएन कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़, प्रथम, द्वितीय और तृतीय, हल्का स्वर भारतीय में जीएमएन कॉलेज और एसडी कॉलेज प्रथम और द्वितीय, शास्त्रीय स्वर (एकल) में एसडी कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम और द्वितीय, सामूहिक गीत (सामान्य) में एसडी कॉलेज,गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ व सिटी के एसए जैन कॉलेज प्रथम, द्वितीय और तृतीय, रंगोली में सिटी का गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन, पंचकूला सेक्टर एक का गवर्नमेंट कॉलेज और छावनी का गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम, द्वितीय और तृतीय, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में एसडीकॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम और द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में एसडी कॉलेज, सिटी का एमडीएसडी कॉलेज व पंचकूला सेक्टर एक का गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम, द्वितीय और तृतीय, क्विज में एसडी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला व जीएमएन कॉलेज प्रथम, द्वितीय और तृतीय, रसिया नृत्य में एसए जैन कॉलेज सिटी, एसडी कॉलेज व डीएवी कॉलेज सिटी प्रथम, द्वितीय और तृतीय, मेहंदी में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन शहजादपुर व गवर्नमेंट कॉलेज छावनी प्रथम व द्वितीय, आर्य गर्ल्स कॉलेज,एसडी कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1, पंचकूला प्रथम, द्वितीय व तृतीय, क्ले मॉडलिंग में एसडी कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ प्रथम व द्वितीय और गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1 पंचकूला व गवर्नमेंट कॉलेज छावनी तृतीय, लोक वाद्य (एकल) में एसडी कॉलेज, जीएमएन कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ प्रथम, द्वितीय और तृतीय, शास्त्रीय वाद्य एकल (नॉन-पर्कशन) में एसडी कॉलेज,गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1 पंचकूला और सिटी का एसएजैन कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, संस्कृत डेक्लामेशन में एसडी कॉलेज, मुलाना का एमपीएन कॉलेज व आर्य गर्ल्स कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे, समूह गान हरियाणवी में एसडी कॉलेज, आर्य गर्ल्स कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज कालका प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय , हरियाणवी एकल नृत्य (पुरुष श्रेणी) में एसडी कॉलेज, सिटी का एसए जैन कॉलज व एमडीएसडी कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, शास्त्रीय वाद्य एकल (पर्कशन) में एसडी कॉलेज, जीएमएन कॉलेज व सिटी का एमडीएसडी कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, हिंदी / हरियाणवी स्किट में एसडी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, नारायणगढ़ व जीएमएन कॉलेज, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, समूह नृत्य सामान्य में एससडी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन सेक्टर-14 पंचकूला व सिटी के एमडीएसडी कॉलेज ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।