Three year old child scorched when boiling vegetable falls
- फोटो : Ambala
अंबाला। साहा निवासी तीन वर्षीय बच्चा अंश उबलती सब्जी ऊपर गिरने पर बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे के लेकर पहले प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए छावनी नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर दिया।
बच्चे के पिता अजय का कहना था कि रात को खाने के लिए जमीन पर ही गैस रखकर सब्जी बना रहे थे। बच्चा बेड पर खेलते समय अचानक बेड से नीचे गिर गया और उसका हाथ कढ़ाई पर लगने के कारण पूरी सब्जी ऊपर ही गिर गई। गनीमत यह रही कि बच्चे का चेहरा बच गया।