फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को नहीं आया कोविड-19 का मरीज, जिले में 7 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में सोमवार को भी कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.29 फीसदी है। इस जिले में अब तक 29587 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके है। इस समय जिले में महज 7 मरीज ही एक्टिव है। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 4 लाख 92 हजार 390 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है और इस कार्य के तहत 8 लाख 68 हजार 956 लोगों को टीका लगाकर सुरक्षा प्रदान करने का काम किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 6 लाख 3 हजार 684 लोगों को टीका लगा है, जबकि 2 लाख 65 हजार 272 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें