फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से हजारों लूटे

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन विनोद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
मंगलई स्थित पेट्रोल पंप पर दो सेल्समैन पर तेजधार हथियार से हमला कर हमलावर 30 हजार रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची महेश नगर थाना पुलिस ने घायल सेल्समैन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खारूखेड़ा निवासी विनोद ने बताया कि वह मंगलई स्थित एएलके पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। वीरवार को वह अपने साथी सेल्समैन नरेश के साथ ड्यूटी पर था। देरशाम पेट्रोल पंप से मैनेजर सुरिंद्र छुट्टी कर अपने घर चले गए। इसके कुछ देर बाद ही कार में सवार तीन युवक आए। उन्होंने बाथरूम के बारे में पूछा। तीनों युवक वहां से बाथरूम की और बढ़ गए। इतने में विनोद और नरेश आपस में बात करने लगे। तभी वह तीनों युवक वापस आए। आते ही उन्होंने विनोद व नरेश पर तेजधार हथियार से हमला कर और मारपीट शुरू कर दी। तेजधार हथियार के हमले में विनोद बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने विनोद से 30 हजार रुपये की नकदी छीन ली और मौके से कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें