फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दिवाली रौनक वाली... बाजार में खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है। वहीं छावनी रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी यात्रियों की भारी भीड़ है। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में कई प्रकार की वैरायटी आई हैं। सभी प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी लाइटों व लड़ियों से सजाए गए हैं। दिवाली पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली को लेकर बाजार में सोने-चांदी, रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम का व्यापार करने वाले व्यापारियों ने लोगों को लुभाने के लिए ऑफर भी रखे हैं।
विज्ञापन

शहर सहित छावनी की मुख्य सड़कों पर सजावट और दीपावली पर खरीदे जाने वाले सामानों की दुकानों पर लोग तरह-तरह की वस्तुएं खरीद रहे हैं, ताकि मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा की जा सके। घर की सुंदरता में भी चार चांद लग जाएं। भीड़ की वजह से मुख्य बाजार में लोगों को जाम की स्थिति का सामना भी करना पड़ा। हालांकि पुलिस व प्रशासन ने भारी वाहनों का बाजार में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया था। वहीं लॉकडाउन के बाद खुले बाजार से व्यापारियों को भी त्योहार से काफी उम्मीद है। इस वजह से बाजारों में उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।
वहीं बाजार में सुरक्षा को लेकर अंबाला पुलिस की तरफ से भी चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। 10 अलग-अलग टीमों को सभी प्रमुख बाजारों में तैनात किया गया है। वहीं 10 बाइक राइडर भी लगातार गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 112 पर लगे वाहन भी सभी प्रमुख स्थानों पर खड़े नजर आए। कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो शरारती और संदिग्ध लोगों पर नजर जमाए हुए है।
विज्ञापन

स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
छावनी जीआरपी थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि स्टेशन पर रेलवे कमांडो सहित लगभग 70 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग के कर्मचारी भी सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात किए गए हैं। बिहार और यूपी की तरफ जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए दो अतिरिक्त रिजर्व फोर्स भी तैयार रखी गई हैं। आरपीएफ के भी लगभग 30 जवान संयुक्त टीम के तहत स्टेशन पर औचक चेकिंग कर रहे हैं। डॉग स्कवैड की भी मदद ली जा रही है।
बस स्टैंड पर बढ़ाई चौकसी
छावनी बस अड्डे पर भी बुधवार को काफी भीड़ नजर आई। सुबह से सवारियों का तांता लग गया। बस अड्डे पर आने वाली बसों और उनके काउंटर की जानकारी देने के लिए भी विशेष सूचना केंद्र स्थापित किए गए। अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि 10 सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस अड्डे पर लगातार चौकसी की जा रही है। वहीं अड्डे के तीनों आवागमन के स्थानों पर भी होमगार्ड कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि उनकी तीन टीमें लगातार बस अड्डा परिसर में नजर जमाए हुए हैं। बस अड्डे के नजदीकी क्षेत्रों में भी लगातार गश्त की जा रही है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर अंबाला छावनी सब्जी मंडी बाजार में मूर्तियों की खरीदारी करते लोग।- फोटो : Ambala

दीपावली की पूर्व संध्या पर अंबाला छावनी की मार्केट में तस्वीरों की खरीदारी करती महिलायें- फोटो : Ambala

दीपावली की पूर्व संध्या पर अंबाला छावनी के बजाजा बाजार में पूजा के लिए प्रसाद की खरीदारी करते लोग- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें