फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा पर चोरों ने किया हाथ साफ, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
Thieves clean hands on Activa parked outside shop in broad daylight, incident caught in CCTV - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोमवार को जलबेडा रोड स्थित दुुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा पर चोर ने दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोर सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसकी शिकायत जगमोहन सिंह ने संबधित चौकी में दे दी। मामला सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। जब बंद के बाद शाम पांच बजे जगमोहन के पिता एक्टिवा लेकर दुकान पर पहुंचे थे। उस समय दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक दुकान में आया और बिना कुछ लिए दुकान से बाहर जाकर खड़ा हो गया। वहीं, दुकानदार इस दौरान ग्राहकों को व्यस्त हो गया। करीब आधे घंटे बाद जब दुकान मालिक ने पाया कि एक्टिवा नहीं है। जगमोहन सिंह ने बताया कि वह करीब आधा घंटा तक पुलिस को 112 नंबर पर फोन करने की कोशिश की गई लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद मालिक ने पुलिस चौकी नंबर 5 में शिकायत दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी को खंगाला तो जगमोहन ने संदिग्ध को पहचानते हुए, फुटेज पुलिस को सौंप दी। बता दें कि दो दिन पहले भी जगाधरी गेट पर जीएनएम की छात्रा से बाइक सवारों ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें