फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान मालिक पर तेजधार हथियार से हमला कर सोने की चेन ले उड़े युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी गेट स्थित भारत ड्रेस के मालिक रजिंद्र कुमार पर दुकान में घुुसकर 10 से 12 युवकों ने तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। आरोपी सोने की चेन चोरी कर फरार हो गए। घटना में रजिंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की शिकायत उनके बेटे ने चौकी नंबर 4 में दी है।
विज्ञापन

शिकायत में उसने बताया है कि उनके पिता रजिंद्र कुमार शाम करीब 4 बजे दुकान पर बैठे हुए थे। उनके साथ उनका एक कर्मचारी भी था। इसी दौरान 10 से 12 युवक तेजधार हथियारों के साथ उनकी दुकान में घुस गए और हमला कर दिया। आरोपी युवक जैसे ही उनकी गर्दन पर वार करने लगे तो रजिंद्र ने बचाव में बाजू आगे कर दी और बाजू पर चोट लग गई। इसके बाद आरोपी युवक ने गले में डाली सोनी की चेन छीन ली। जब अन्य ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने उसे भी घायल कर दिया। पुलिस चौकी इंचार्ज ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें