फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते मारकंडा नदी का बढ़ा जलस्तर, अधिकारी बोले खतरे जैसी कोई बात नहीं

विज्ञापन
- फोटो : Ambala
विज्ञापन
(अंबाला)मुलाना। पहाड़ी क्षेत्र व नारायणगढ़ में हुई तेज बारिश के चलते कस्बा से गुजर रही मारकंडा नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया है। मंगलवार की शाम 7 बजे मारकंडा नदी करीब 5 फुट पानी के स्तर पर बह रही थी, जोकि करीब 16 हजार क्यूसिक पानी है। विभाग ने और जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है। इसके चलते विभाग सतर्क है व लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मारकंडा नदी का जलस्तर मंगलवार देर रात तक करीब 8 फुट तक जा सकता है जोकि शाम की स्थिति से दोगुना करीब 33 हजार क्यूसिक पानी होगा, हालांकि विभाग के अनुसार अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है, स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। यह स्तर खतरे के निशान से करीब 4 फुट नीचे है। केवल नदी किनारे लगते खेतों की फसलों तक पानी पहुंचकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। नहरी विभाग एसडीओ नितिश चंदेल ने बताया कि नारायणगढ़ क्षेत्र व पहाड़ी क्षेत्र में बारिश बंद होने के कारण स्थिति नियंत्रण में है। एक बार जो जलस्तर 12 फुट तक जाने का अंदेशा था वो अब केवल 8 फुट तक ही जा सकता है। घबराने की कतई जरूरत नहीं है। नदी का पानी केवल आसपास के खेतों तक मार कर सकता है। फिलहाल पानी केवल अपने रास्ते में ही बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें