फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने शव सड़क पर रखकर काटा बवाल

विज्ञापन
अंबाला शहर के नागरिक असपताल के बाहर हंगामा करते मृतक के परिजन - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंखे के तार लगाते समय व्यक्ति को करंट लग गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के दौरान व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मना कर दिया। इससे खफा परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बिना पोस्टमार्टम के अस्पताल से निकलने पर रोक लगा दी। इससे खफा परिजन शव लेकर सड़क पर आ गए और रास्ते को जाम करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मृतक के पुत्र रवि राज बीच सड़क पर लेट गया।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ी देख अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन अपनी बात पर अड़े रहे और डॉक्टर व पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ गौरव पुलिस, एसडीएम हितेश कुमार, डीएसपी रमेश कुमार सहित अन्य आला अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मृतक के पुत्र रविराज ने एसपी के नाम पुलिस व डॉक्टर के खिलाफ शिकायत सौंपी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अंबाला शहर के नागरिक असपताल के बाहर हंगामा करते मृतक के परिजन- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें