शहजादपुर। रंजिश के चलते बेटे से मारपीट की सूचना पाकर घर से उसे बचाने निकली महिला पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव रसीदपुर निवासी 52 वर्षीय चरणो देवी ने बताया कि फरवरी माह में गांव के ही रहने वाले बलकार सिंह ने कबड्डी खेलने को लेकर उनके बेटे संदीप कुमार के साथ झगड़ा किया था। इसके बाद बलकार उसके बेटे से रंजिश रखने लगा था।
शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजकर 50 मिनट के करीब शराब के ठेके के सामने बलकार सिंह ने उसके बेटे संदीप के साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि बेटे के साथ मारपीट की सूचना पाकर वह लड़के को छुड़ाने के लिए शराब ठेके की तरफ जा रही थी। तभी बलकार व उसके पिता राम ने उस पर हमला कर दिया। इस कारण वह बेहोश होकर गिर गई। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य ने उन्हें व बेटे संदीप को अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।