फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा डेंगू का कहर, 13 और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एक ओर डेंगू के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं वहीं बुखार के मरीज भी घटने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को 13 और डेंगू मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 464 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के कई प्रयास के बाद भी डेंगू मामलों में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

उधर, शहर की इमरजेंसी में उपचार के लिए बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू वार्ड में भी डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए सभी बेड भरे हुए थे। ऐसा ही दृश्य छावनी के नागरिक अस्पताल में भी दिखाई दिया। यहां भी मरीज उपचार करवाने के लिए बारी का इंतजार कर रहे थे। ज्यादातर मरीजों को तेज बुखार था। इसमें से अधिकतर को दवाई देकर वापस भेजा जा रहा था। जिनकी स्थिति ज्यादा खराब थी, उन्हें भर्ती किया जा रहा था। रविवार को 13 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद इनकी संख्या 464 हो गई है।
जहां मिलेगा लारवा, उन पर होगी कार्रवाई
अब अभियान के दौरान जिन घरों से डेंगू का लारवा मिलेगा, उनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सीएमओ कुलदीप सिंह ने सभी फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन भी घरों से दोबारा लारवा मिल रहा है। उनसे भारी जुर्माना वसूला जाए। इससे कि वह भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतें। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब नौ हजार से अधिक नोटिस बांटे जा चुके हैं और इसके बाद भी लोग लापरवाही बरतते हुए जमा पानी को खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बराड़ा के जफरपुर निवासी राहुल ने बताया कि उसे पांच दिन के बुखार है और वह तीन दिन पहले ही अस्पताल में आया है। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। मगर हालात अभी तक स्थिर नहीं है।
मुलाना के जसबिंद्र ने बताया कि पांच दिन से उसकी तबीयत खराब है। वह कल ही अस्पताल में इलाज के लिए आया था। मगर अभी तक स्थिति संभली नहीं है। उम्मीद है जल्द ही वह ठीक हो जाएगा।
शाहपुर निवासी भाग सिंह ने बताया कि आज सुबह उसे बुखार हुआ था तो वह आज ही असपताल में आया है चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया था अब उसे थोड़ा आराम है।
अंबाला सिटी निवासी महेंद्र ने बताया कि तीन दिन से उसे बुखार है वह पहले प्राइवेट चिकित्सक से दवा ले रहा था लेकिन उसको आराम नहीं आया। तो वह आज नागरिक अस्पताल आया है।
अंबाला छावनी के वशिष्ठ नगर निवासी तरणजीत सिंह ने बताया कि उसे तीन नवंबर से बुखार है और वह पांच नवंबर की शाम को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आया था और तभी से यही उपचाराधीन है।
हमारी ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अब तो फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के घरों से दोबारा लारवा मिल रहा है। उनसे भारी जुर्माना वसूल किया जाए। - कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें