फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के मुहूर्त में गया परिवार, दीवार फांदकर घुसे चोर, सोना, चांदी व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला) बराड़ा। बराड़ा की करनाल कॉलोनी में मकान के मुहूर्त पर गए परिवार के घर के पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने सोने चांदी केे जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ढाई घंटे बाद परिवार वापस आया तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला।
विज्ञापन

बराड़ा पुलिस को दी शिकायत में पृथ्वी पुरम कॉलोनी नजदीक ब्ल्यू बर्ड निवासी नरपत ने बताया कि रविवार को करनाल कॉलोनी में मकान का मुहूर्त था। जिसमें शामिल होने के लिए हमारा परिवार 11.30 बजे गया था। ढाई घंटे बाद 2 बजे जब वह वापस घर आये तो घर कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। पिछले दरवाजे की ओर देखा तो पाया दरवाजे की कुंडियां टूटी पड़ी हैं और चोर मकान के पीछे की दीवार को फांदकर घर में घुसा था, चोर ने घर में रखे टोपस, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, बाली व दो कडे़ सभी सोने व चांदी के जेवर थे। इसी के साथ दस हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। बराड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें