फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टीवल को लेकर तैयारियों में जुटे छात्र, कॉलेज भी तैयार

विज्ञापन
अंबाला शहर के एमडीएसडी गर्ल्स कालेज में युवा महोत्सव के लेकर रिहर्सल करती छात्राएं। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज आज से होगा। एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज में हो रहे युवा महोत्सव को लेकर बुधवार को भी तैयारियों का दौर जारी रहा। जहां एक ओर कॉलेज की ओर से व्यवस्थाएं बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी और कॉलेजों की ओर से भी विद्यार्थियों को युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेज में विद्यार्थी तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. किरण आंगरा ने बताया कि युवा महोत्सव को लेकर कॉलेज को विशेष रूप से सजाया गया है। इससे कि विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति का पता चल सके। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में पांच मंच तैयार किए गए हैं। जहां पर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वीरवार को युवा महोत्सव का शुभारंभ विधायक असीम गोयल द्वारा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न दिनों में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर, सांसद रतन लाल कटारिया, अजय मदान जिला गवर्नर रोटरी क्लब, संजय रूंगटा, मंडल आयुक्त रेनू फुलिया, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह, पीडीसी सुनीता शर्मा, अपेक्षा, यशपाल, विनोद व अन्य मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।
43 विधाओं में भाग लेंगे विद्यार्थी
युवा महोत्सव में 43 विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें एकल एवं सामूहिक दोनों प्रकार की विधाएं शामिल हैं। कोरोना काल के बाद हो रहे युवा महोत्सव को लेकर विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जिले भर के सरकारी एवं प्राइवेट दोनों ही कॉलेज दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। इससे कि वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण
23 दिसंबर-कोरियोग्राफी, क्लासिकल नृत्य एकल, एकल नृत्य हरियाणवी लड़के व लड़कियां, पॉप सांग हरियाणवी, सामूहिक गायन जनरल, माईंम, संस्कृत ड्रामा, फॉक सांग हरियाणवी एकल, फॉक सांग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिक वोकल एकल, ऑन द स्पोर्ट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रथम और फिर फाइनल।
24 दिसंबर- रसिया सामूहिक नृत्य, सामूहिक नृत्य जनरल, सामूहिक गायन हरियाणवी, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, क्ले मोडलिंग, काटूर्निंग, कोलाज की प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन

25 दिसंबर - ग्रुप डांस हरियाणवी, वेस्टन वॉकल एकल, वेस्टन वादन एकल, वेस्टन सामूहिक गायन, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, वाद विवाद व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें