फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी की बेटी की शिकायत पर सख्त हुए मंत्री विज

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को अपने निवास स्थान पर जनसमस्याओं को सुना। इस मौके पर प्रदेशभर से आए फरियादियों ने इंसाफ की गुहार लगाई। इस दौरान रोहतक से आए सैन्यकर्मी कर्मवीर और उसकी बेटी मंजू की ओर से की दहेज संबंधी शिकायत पर मंत्री विज पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने रोहतक के एसपी को मामले में शीघ्र कार्रवाई करने और मामले की जांच एएसपी से वापस लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सैन्यकर्मी कर्मवीर और उसकी बेटी मंजू ने बताया कि रोहतक में दर्ज दहेज के मामले में पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। एएसपी कृष्ण कुमार द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी रोहतक को मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि सैनिकों को इंसाफ के लिए वह भटकने नहीं देंगे और उनकी मदद को वह तैयार हैं। इस मौके पर कैथल निवासी मीणा देवी ने अपने एनआरआई पति के खिलाफ गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत सौंपी। मीणा देवी न कहा कि उसका पति विदेश चला गया है और अब वह अपने बच्चे के साथ रह रही है।
उसे ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है। दहेज मांगने व मारपीट मामले में पुलिस द्वारा ढुलमुल कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी कैथल को फोन कर मामले में सख्त एक्शन लेने को कहा।
विज्ञापन

पानीपत के एसआरएम स्कूल में निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक पवन कुमार, दिनेश्वर, देव नारायण, राहुल व अन्य ने अपनी शिकायत देते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल में निर्माण कार्य किया था, मगर स्कूल संचालकों द्वारा अब तक 1.12 लाख रुपये मजदूरी नहीं दी गई है। गृह मंत्री ने इस पर डीसी को कार्रवाई के निर्देश दिए। शहजादपुर निवासी राम करण ने बेटे का शव मिलने के बाद गुमशुदगी का केस दर्ज करने की बात कहीं। इस पर सीआईए की टीम को जांच करने के निर्देश दिए। सोनीपत निवासी मंजू ने घर में जबरन घुसने के मामले में कार्रवाई करने, पानीपत निवासी राम किशन ने जमीनी विवाद के कारण इंतकाल न होने, करनाल निवासी कृष्ण कुमार ने उसकी जमीन पर कब्जा करने, जींद के कुलदीप सिंह व अन्य ने जमीन पर कब्जा हटवाने बारे सहित अन्य कई मामले सामने आए। गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें