फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नर्सरियों की मिली सौगात, 47 में से 11 सरकारी व प्राइवेट स्कूल हुए चयनित, निजी अकादमी भी चुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेल विभाग की ओर से अंबाला में 11 नई खेल नर्सरियां आवंटित की गईं हैं। ये नर्सरियां स्कूलों में स्थापित की जाएंगी। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों को नकद राशि भी दी जाएगी। जल्द ही इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के लिए ट्रॉयल भी लिए जाएंगे। खेल नर्सरी में चयनित होने वाले 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये, 15 से 19 साल के खिलाड़ियों दो हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

नर्सरी में प्रशिक्षण कराने के लिए एनआईएस डिप्लोमा कोचों को प्रशिक्षण करवाने के लिए राशि दी जाती है। यह खेल नर्सरियां सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों, निजी अकादमी और राजीव गांधी खेल स्टेडियम लाहा में दी गई है। बता दें कि 47 स्कूलों, अकादमी की ओर से खेल नर्सरियों के लिए आवेदन किया गया था। जिनमें से खेल विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार करके भेजी गई थी। उसी आधार पर इनका चयन हुआ।
खेल मैदान तो कोई संबंधित खेल में उपलब्धियों की वजह से पिछड़ा
खेल विभाग की ओर से आवेदन करने वाले सभी 47 स्कूलों व अकादमी का निरीक्षण किया गया था। खेल नर्सरियों के नियमों के मुताबिक देखा गया था कि उनके पास संबंधित खेल के लिए मैदान है कि नहीं। खिलाड़ियों की क्या-क्या उपलब्धियां है। ऐसे में सर्वे रिपोर्ट खेल विभाग की ओर से हाईकमान को भेजी गई थी। उसी आधार पर 47 में से 11 खेल नर्सरियों का चयन हुआ। इस दौरान कोई खेल मैदान तो कोई संबंधित खेल में उपलब्धियों की वजह से पिछड़ गया।
विज्ञापन

इन राजकीय स्कूलों को मिली नर्सरी
वेटलिफ्टिंग (महिला) - गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन अंबाला सिटी,
एथलेटिक्स (महिला व पुरुष) - गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नन्यौला
हॉकी (महिला व पुरुष) - गवर्नमेंट मीडिल स्कूल मियां माजरा अंबाला
प्राइवेट स्कूलों में यह शामिल
हैंडबॉल (पुरुष) - शिवालिक गुरुकूल ।
बास्केटबॉल (पुरुष)- डीएवी पब्लिक रिवरसाइड स्कूल अंबाला छावनी ।
वुशु (महिला व पुरुष) - पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ।
बॉक्सिंग (पुरुष) - एनसीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलदेव नगर अंबाला शहर।
बॉस्केट बॉल (महिला) - आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी ।
फुटबॉल (पुरुष) - पीकेआर जैन वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल ।
--------
प्राइवेट अकादमी
लॉन टेनिस (महिला) - अंबाला लॉन टेनिस अकादमी
एथलेटिक्स (महिला व पुरुष) - योगेश थ्रोइंग अकादमी अंबाला
-------
राजीव गांधी खेल परिसर
एथलेटिक्स (महिला व पुरुष) - राजीव गांधी खेल परिसर लाहा
-------------
11 खेल नर्सरियों का चयन हुआ है। चयनित स्कूलों व निजी अकादमी से संपर्क किया गया है कि वह जल्द से जल्द ट्रायल करवाएं ताकि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण दिया जा सके।
विज्ञापन

ज्योति, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें